Menu
blogid : 17211 postid : 740814

मोदी ही बनेंगे अगले प्रधानमंत्री

Narayan Kairo Blog
Narayan Kairo Blog
  • 11 Posts
  • 1 Comment

भारत की दूसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपकर देश में व्यवस्था परिवर्तन की शंखनाद कर दी थी।पार्टी का ये फैसला इसके कायकर्ताओ में नयी उर्जा का संचार किया। नरेंद्र मोदी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। स्वयं मोदी का व्यक्तित्व और कार्यशैली ही पूरे राष्ट्र के लिये संजीवनी के समान है जिनके हर कदम पर दुनिया भर में आहट के शोर सुनाई पड़ने लगते हैं।
जहां तक भारत में राजनीतिक शासन की बात है अब तक भारतीय जनता पार्टी का
चरित्र साफ रहा है जिनकी हर सरकारें राष्ट्र के साथ धोखा या छल कपट,लूटखसोट की राजनीति नहीं की है। एक ओर कांग्रेस की राजनीतिक शैली जहां खाने
-खिलाने और अय्याशी की संस्कृति ने देश में गलत परंपरा और परिपाटी राष्ट्र को खोखला करने का का कार्य किया है तो दूसरी ओर भाजपा की राजनीतिक शैली और मातृभूमि को समर्पित कार्यसंस्कृति ने हमेशा राष्ट्र का
स्वाभिमान बढ़ाया है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छाया तले राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से राष्ट्र का कभी नुकसान हो ही नहीं सकता ये तो तयशुदा तथ्य है जिसका इतिहास गंवाह है। (यडयूरप्पाअपवाद)सोमनाथ अरब सागर से उठा मोदी रुपि परिवर्तन रथ काल चक्र की उपज है
जिसपर विरोधियों द्वारा छींटाकशी करने या अर्नगल आरोप लगाने से काल की घड़ियाँ नहीं रुकेगी भारत की सत्ता मोदी से अधिक दिन दूर नहीं रह सकती।।भारतीय राजनीति के गहन अंधेरी गलियों मे मोदी एक उजाले के समान है जिनके कर्मों की किरणे पूरब से पश्चिम तक उदित होती स्पष्ट दिखाई दे
रहीहै।और इस्से साफ है भाजपा ही एक मात्र राष्ट्र का विकल्प है।
-नारायण कैरो,लोहरदगा
courtesy:narayankairo.com
१४/०५/२०१४/१:०४ pm

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh